गिरडीह, मार्च 26 -- गिरिडीह। रामनवमी पर डीसी रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी एसडीएम, एसडीपीओ, सीओ और थाना प्रभारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें जिले के सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की विस्तृत समीक्षा की गई और पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि रामनवमी महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है, जिसे सभी समुदायों के सहयोग एवं समन्वय से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखें। जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन कर लें और जहां भी आवश्यक हो वहां बैरिकेडिंग, लाइटिंग एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करें। जुलूस के लिए निर्धारित मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.