नैनीताल, मार्च 12 -- भवाली, संवाददाता। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने गुरुवार को भवाली स्थित इंडेन गैस गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैस वितरण की व्यवस्था और उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं की जानकारी ली गई। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि सर्वर काम नहीं करने के कारण गैस बुकिंग और वितरण में परेशानी हो रही है, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस बुकिंग रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच कराने का प्रयास करें, ताकि सर्वर पर अधिक दबाव न पड़े और बुकिंग आसानी से हो सके। उन्होंने बताया कि गोदाम में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं और सभी उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद गैस उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने चेताया कि यदि किसी दुकान या होटल में घरेलू गैस सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.