अल्मोड़ा, मार्च 26 -- अल्मोड़ा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अल्मोड़ा में गुरुवार को तमाम संगठनों की बैठक हुई। बैठक में तय किया कि क्षेत्रीय राजनीतिक शक्तियों और जनपक्षीय संगठनों ने एकजुट होकर एक सशक्त विकल्प खड़ा किया जाएगा। मिशन 2027 के तहत हुई बैठक मेंभाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में एक मजबूत, ईमानदार और जनआधारित राजनीतिक मोर्चा तैयार करने पर मंथन हुआ। यहां उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा, उत्तराखंड लोक वाहिनी, हिमालय क्रांति पार्टी, इंडिया ग्रीन्स पार्टी, भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और जनआंदोलनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.