घाटशिला, मई 13 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। झारखंड राज्य गठन के संघर्ष में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले वीर आंदोलनकारियों के सम्मान में मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में एक विशेष समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार मोहंती ने क्षेत्र के 30 चिह्नित आंदोलनकारियों को आधिकारिक प्रमाण पत्र वितरित किए। विधायक ने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र झारखंड की प्रगति देख रहे हैं, वह इन आंदोलनकारियों के त्याग और कड़े संघर्ष का ही प्रतिफल है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने न केवल आंदोलनकारियों की सूची को स्वीकृति प्रदान की, बल्कि उन्हें मान-सम्मान देकर उनके हक और अधिकारों को सुरक्षित करने का ऐतिहासिक कार्य भी किया है। यह भी पढ़ें- अलग राज्य के नायकों का सम्मान, विधायक समीर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.