अल्मोड़ा, जनवरी 2 -- चौखुटिया, संवाददाता। लोनिवि विश्राम गृह भवन में शुक्रवार को यूकेडी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकसुर में कहा कि वह राज्य की अस्मिता और अवधारणा को बचाने के लिए संघर्ष करेंगे। बैठक में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने युवाओं से एकजुटता के साथ यूकेडी से जुड़ने की अपील की। कहा कि आज युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। दिल्ली से चलने वाली कठपुतली सरकारों ने प्रदेश को नशा, भू माफियाओं के हाथों गिरवी रख दिया है। राज्य की अस्मिता, अवधारणा को खत्म करने का काम किया जा रहा है। बड़े-बड़े पूंजीपतियों, माफिया के हाथों खेती किसानी की भूमि बेची जा रही है। समान नागरिक संहिता लागू करने का नारा देने वाली सरकार समान कार्य समान वेतन कर्मचारियों को नहीं दे पा रही है। ठेकेदारी प्रथा चरम पर है। सरकारी स्कूलों को बंद करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.