'राज्य आंदोलनकारियों को मिले 15 हजार पेंशन'
हल्द्वानी, जून 23 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। राज्य आंदोलनकारी मंच की मंगलवार को तिकोनिया स्थित गेस्ट हाउस में बैठक हुई। जिसमें न्यूनतम पेंशन 15 हजार किए जाने की मांग प्रमुखता से उठी।बैठक में राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि राज्य सरकार 10% क्षैतिज आरक्षण पर न्यायालय में पैरवी कर इसे शीघ्र लागू कराए। प्रदेश के सभी गेस्ट हाउस में राज्य आंदोलनकारी को ठहरने की मुफ्त व्यवस्था दी जाए। शहर में बढ़ रहे हैं स्मैक के कारोबार पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। बैठक के बाद राज्य अंदोलनकारियों ने दर्जाधारी मोहन पाठक को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक को सरकार में दायित्व दिए जाने पर उनका स्वागत किया गया। यहां राजेंद्र सिंह बिष्ट, ज्योत्सना पांडे, भगवती बिष्ट, प्रमुख राज्य आंदोलनकारी कमल जोशी, राजेंद्र सुयाल, जगमोहन चिलवाल, बालम बिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.