रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- असद जावेद, खटीमा। भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार राज्य आंदोलनकारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। बताया गया कि मुख्यमंत्री की पूर्व घोषणा के अनुपालन में शहीद स्मारक पर शेड निर्माण के लिए लगभग 20.83 लाख रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में 253 वांछित आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण, 'राज्य आंदोलनकारी' का नाम बदलकर 'राज्य निर्माण सेनानी' करने, परिवहन निगम की बसों में सहवर्ती सहित निशुल्क यात्रा, पेंशन बढ़ोतरी समेत कई मुद्दे शामिल थे। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता सेना...