'राजस्व वसूली में तेजी लाएं अधिकारी'
चम्पावत, मई 26 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में मासिक स्टाफ बैठक हुई। इस दौरान डीएम मनीष कुमार ने सभी अधिकारियों को राजस्व वसूली अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। चम्पावत कलक्ट्रेट में मंगलवार को हुई मासिक स्टाफ बैठक में डीएम ने न्यायालयों में लंबित वादों, राजस्व मामलों, राजस्व वसूली, अभियोजन, खनन और परिवहन गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों का विशेष अभियान चला कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मजिस्ट्रेटी जांच जल्द पूरा करने और पटवारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिए। सेवा का अधिकार अधिनियम के प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने को कहा। अवैध खनन, ओवरलोडिंग और सड़क दुर्घटना रोकने को अभियान चलाने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से संवाद कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.