नई दिल्ली, जून 21 -- महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों चर्चा का केंद्र बने उद्धव ठाकरे के छह बागी सांसदों में से एक ओमराजे निंबालकर राजनीति छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। दरअसल, ओमराजे निंबालकर अपने पिता के हत्याकांड के मामले में विशेष अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले से दुखी हैं। 20 साल पुराने इस मामले में शनिवार को अदालत ने एनसीपी नेता पद्मसिंह पाटिल समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया। इसके बाद निंबालकर ने सवाल उठाया कि जब सभी आरोपी दोषमुक्त हैं, तो उनके पिता की हत्या आखिर किसने की? इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए निंबालकर ने अपना दुख जाहिर करते हुए कहा कि वह अपने पिता को न्याय दिलाने के लिए ही राजनीति में आए थे। अब उन्हें ऐसा होता नहीं दिख रहा है, तो वह राजनीति छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मेरा राजनीति छोड़ने का मन कर रहा है। मैं...