'राजनीति की पिच' पर एंट्री करेंगे क्रिकेटर मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज
अमरोहा, सितम्बर 20 -- Mohammad Shami: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से फिलहाल दूर चल रहे स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की रविवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से हुई मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में अचानक हलचल तेज कर दी है। जयंत चौधरी ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस मुलाकात की तस्वीर साझा की, जिसके बाद अमरोहा में शमी या उनके परिवार की सियासी पारी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, शमी या रालोद की ओर से चुनाव लड़ने अथवा पार्टी में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। शमी के क्रिकेट करियर की मौजूदा स्थिति भी इस मुलाकात को सियासी चश्मे से देखने की बड़ी वजह बन रही है। शमी ने भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.