रांची, अप्रैल 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। शहर में नेशनल हाईवे-75 पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग को लेकर एनएचएआई के जीएम (टेक) सह प्रोजेक्ट डायरेक्टर विजय कुमार ने रांची नगर निगम को पत्र लिखा है। नगर आयुक्त को लिखे पत्र में उन्होंने अवैध पार्किंग करने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे सर्विस रोड पर अनधिकृत तरीके से वाहनों की धड़ल्ले से पार्किंग की जा रही है। इससे यातायात के सुचारू संचालन में बाधा आ रही है। लगातार जाम लग रहा है और सड़क पर चलने वालों के लिए दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ा रही है। उन्होंने इस पर भी भी चिंता जताई है कि कुछ लोग आम लोगों से पार्किंग शुल्क तक वसूल रहे हैं, जो पूरी तरह अवैध है।पत्र में नगर निगम से अनुरोध किया गया है कि एलिवेटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.