नई दिल्ली, जून 15 -- इन दिनों हल्ला तो तृणमूल कांग्रेस में टूट-फूट को लेकर अधिक है, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) भी 'राघव चड्ढा बगावत कांड' को अब तक पूरी तरह समझ नहीं पाई है। पार्टी नेतृत्व अब भी हैरान है कि आखिर कैसे संदीप पाठक जैसे नेता ने साथ छोड़ दिया, जिन्हें संगठन में इतनी अहम जिम्मेदारी दी गई थी। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने स्वीकार किया है कि उन्हें या पार्टी में किसी को इस बात का अहसास नहीं था कि संदीप पाठक ऐसा कोई कदम उठा सकते हैं। एक पॉडकास्ट में 'आप' के तेजतर्रार नेता और संसद में अपने आक्रामक अंदाज के लिए चर्चित सांसद संजय सिंह ने राघव चड्ढा के समेत सात सांसदों के पार्टी छोड़ने पर विस्तार से चर्चा की और बेबाकी से जवाब दिया। संजय सिंह ने राघव चड्ढा को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा लेकिन वह संदीप पाठक को लेकर बेहद हैरान दिखे। उन्होंने अश...