'रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से जोड़ना बड़ी राहत'
मुरादाबाद, अगस्त 23 -- मूंढापांडे, संवाददाता। मूंढापांडे ब्लॉक सभागार दलपतपुर में रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए सम्मान समारोह और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ने कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के दौरान रसोइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लखनऊ से लाइव संबोधन भी देखा। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम पोषण योजना से जुड़ी करीब 3.53 लाख रसोइयों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें मानदेय बढ़ोतरी, दुर्घटना बीमा, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और ड्रेस के लिए मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी प्रमुख हैं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: विधायक ने बांटे कैशलेस कार्ड, रसोइयों का मानदेय भी बढ़ा 3,000...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.