प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- प्रवीण सांस्कृतिक मंच, बिहार की ओर से आयोजित पांच दिवसीय प्रवीण स्मृति नाट्य महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में महोत्सव के अंतिम दिन हिंदी साहित्य के महान कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' द्वारा रचित खंडकाव्य 'रश्मिरथी' का ओजपूर्ण मंचन हुआ। बिजयेंद्र कुमार टॉक के निर्देशन में मंचन के जरिये कलाकारों ने कर्ण के संघर्षपूर्ण जीवन, नैतिक दृढ़ता और मानवीय मूल्यों की सशक्त प्रस्तुति की, जिससे दिनकर के उठाए गए सामाजिक और नैतिक प्रश्न प्रभावशाली रूप से उभरकर सामने आए। गुरु-शिष्य संबंध, अविवाहित व विवाहित मातृत्व, धर्म, छल-प्रपंच व युद्ध के बीच भी मनुष्य के उच्च गुणों की पहचान को नाटक में गंभीर संवेदना के साथ दर्शाया गया। कर्ण की भूमिका में स्पर्श मिश्र, कुंती बनीं लक्ष्मी मिश्...