नोएडा, अप्रैल 5 -- नोएडा। किसानों की लंबित मांगों, फ्लैट की रजिस्ट्री से जुड़ी समस्याओं को बोर्ड बैठक में रखा जाए। नोएडा विधायक पंकज सिंह ने इन मामलों के साथ अन्य मुद्दों पर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार और नोएडा के सीईओ कृष्णा करुणेश से फोन पर बात की। इन मामलों को सोमवार को होने वाली प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में रखा जाए और इन विषयों पर सकारात्मक निर्णय लेने के लिए चर्चा की जाए। विधायक का कहना है कि दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि बोर्ड बैठक में इन मुद्दों को रखकर ठोस समाधान निकाला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...