सीतापुर, सितम्बर 19 -- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने समाजवादी पार्टी के छात्र संगठन के नीले रंग की ड्रेस अपनाने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ रंग बदलने से किसी पार्टी का चरित्र नहीं बदलता। सीतापुर जिले की मिश्रिख विधानसभा सीट पर सामाजिक न्याय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "नीले कपड़े पहनाकर उन्हें बीएसपी कार्यकर्ताओं जैसा दिखा सकते हैं, लेकिन उनका चरित्र कैसे बदलेंगे?" मायावती को बताया अपना नेता चंद्रशेखर आजाद ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को अपना नेता बताते हुए कहा कि दलित वोट बसपा से इसलिए खिसके क्योंकि भाजपा सरकार में दलितों के शोषण के खिलाफ 'बहनजी' ने आवाज नहीं उठाई। उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आजाद ...