'रंगमंच केवल अभिनय की कला नहीं'
प्रयागराज, जुलाई 19 -- युवाओं में रंगमंच, कला और सृजनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वराज विद्यापीठ एवं कैनवास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 45 दिवसीय 'प्रस्तुतिपरक युवा रंगमंच कार्यशाला' का शुभारंभ रविवार को लल्ला चुंगी स्थित स्वराज विद्यापीठ सभागार में हुआ। संचालन रंगकर्मी व सृजन कला समिति के सचिव राहुल चावला ने किया। उन्होंने कहा कि रंगमंच केवल अभिनय की कला नहीं, बल्कि जीवन को समझने, संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने और समाज से सार्थक संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। रंगकर्मी सतीश तिवारी, सुनीता थापा, सचिन चंद्रा और अनुज कुमार ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। युवा रंगकर्मी प्रत्युष वर्सने ने कहा कि कलाकार के लिए व्यवस्थित प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। सुदीपा मित्रा ने कार्यशाला को अनुशासन, अनुभव और निरंतर अभ्यास का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.