'योग स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है'
सीतामढ़ी, जून 21 -- मनीष झा सीतामढ़ी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिलेभर में विभिन्न संस्थाओं एवं विभागों की ओर से योग शिविरों का आयोजन किया गया। नगर उद्यान समेत कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। आयुष विभाग, वन विभाग तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर बखरी में योग की धूम, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशयोग मित्र मंडली का कार्यक्रम खेमका कॉलोनी में योग मित्र मंडली के तत्वावधान में एक बृहत योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग मित्र मंडली के अध्यक्ष कमलेश शर्राफ ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.