रुडकी, जून 21 -- रुड़की। मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पायल अग्रवाल के नेतृत्व में योग कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इसका उद्देश्य बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन जीने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है। महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अमिता श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। यह भी पढ़ें- 'योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर' य...