नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाने पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी प्रतिक्रिया दी है। सचदेवा ने शुक्रवार को कहा कि राज्यसभा में उन्हें उपनेता पद से हटाना पार्टी का आंतरिक मुद्दा है और हर दल इसके लिए स्वतंत्र है, मगर उन्हें सदन में बोलने से रोकना गलत है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक 'डरपोक' नेता बताया जो किसी भी सक्षम व्यक्ति को बर्दाश्त अपनी पार्टी में बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा 'उपनेता पद से हटाना पार्टी का आंतरिक मुद्दा है और हर दल इसके लिए स्वतंत्र है कि किसे नेता बनाना है और किसे नहीं बनाना है। मगर आपत्तिजनक ये है कि राज्यसभा सचिवालय को यह लिखना कि राघव को बोलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए या उन्हें बोलने का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.