नई दिल्ली, जुलाई 19 -- शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में विलय को लोकसभा अध्यक्ष की मंजूरी मिल गई है। इसे लेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट के नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि यह कदम लोकतंत्र का बलात्कार और हत्या करने जैसा है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता राउत ने बिना किसी का नाम लिए कहा, 'शिवसेना (यूबीटी) के जलती हुई मशाल चुनाव चिह्न पर चुने गए सांसदों को खरीद लिया गया। यह लोकतंत्र का बलात्कार और हत्या है और यह एक गंभीर अपराध है। ये लोग सीरियल किलर और बलात्कारी हैं।' यह भी पढ़ें- बेटे को जल्द न्याय मिलना चाहिए, केतन अग्रवाल के पिता ने कर दी एक मांग संजय राउत ने सवाल किया कि जब संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत किसी गुट के अलग होने या विलय की इजाजत नहीं है, तो लोकसभा अध्यक्ष ने इसकी अनुमति कैसे दी। पत्रक...