नई दिल्ली, जून 17 -- शक्ति आनंद, गर्विता साधवानी और स्नेहा वाघ का सीरियल महादेव एंड सन्स विवादों में आ गया है। दरअसल, शो में एक एपिसोड दिखाया गया जिसमें शो का किरदार धीरज (आसिम खान) रज्जी (गर्विता साधवानी) को थप्पड़ मारते, उसे धक्का देते, और फिजिकली डराते हुए नजर आ रहे हैं। ये सब देखकर लोग कह रहे हैं कि टीवी सीरियल्स वालों को क्या हो गया है, टीआरपी के नाम पर ये लोग कुछ भी दिखा रहे हैं।महादेव एंड सन्स के किस सीन पर भड़के लोग शो के जिस सीन पर लोगों का गुस्सा फूटा है उसमें शो का मेन लीड धीरज रज्जी को थप्पड़ मारता है, उसे धक्का देता है। बर्फ से भरी बाल्टी में फेंकता है। धीरज बेड पर जबरदस्ती रज्जी के साथ रोमांस करता है। इतना ही नहीं, इस दौरान रज्जी के हाथ में गर्म प्रेस छू जाता है। रज्जी चिल्ला रही होती है, लेकिन धीरज पर उसका कोई असर नहीं होता...