नई दिल्ली, जुलाई 27 -- कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की है। प्रदर्शनकारी छात्रों को डराने-धमकाने की कार्रवाई को लेकर दोनों ने केंद्र की भाजपा सरकार पर सोमवार को तीखा हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा, 'एके-47, पेलेट गन! क्या ये आतंकवादी हैं? बिहार और बंगाल में छात्रों के खिलाफ फिर से FIR दर्ज की गई हैं। सरकार अपनी पुरानी आदतों से बाज नहीं आ रही है।' यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को LoP पद से हटाने के तैयारी में BJP! प्रियंका गांधी ने प्रदर्शन में शामिल छात्राओं के परिवारों को धमकाए जाने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, 'मैंने सुना है कि कई लड़कियों के माता-पिता से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने अपनी बेटियों को प्रदर्शन में क्यों ...