प्रयागराज, मार्च 18 -- यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (यूजीआई) में आयोजित 24 घंटे की राष्ट्रीय स्तर की हैकाथॉन प्रतियोगिता 'यू हैक 4.0' का बुधवार को समापन हो गया। समारोह में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस कोडिंग प्रतियोगिता में देशभर से 66 टीमों ने हिस्सा लिया और स्वास्थ्य, कृषि, डिजास्टर मैनेजमेंट, शिक्षा एवं औद्योगिक स्वचालन जैसे क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए। इनमें से 10 टीमों को फाइनल राउंड के लिए चुना गया, जिन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग आधारित अपने प्रोजेक्ट्स की प्रस्तुति दी।निर्णायक मंडल में मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डॉ. अभिनव कुमार व डॉ. सरसिज त्रिपाठी, यूनाइटेड यूनिवर्सिटी के डॉ. चेतन व्यास व डॉ. प्रशांत कुमार तथा यूजीआई के डॉ. अभिषेक मालवीय, डॉ. अमित तिवारी और डॉ. ध...