लखनऊ, सितम्बर 20 -- लखनऊ में शनिवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक और प्रदेश सह-प्रभारी दिलीप पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की योगी सरकार पर निशान साधा । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोगों की बुनियादी जरूरतों जैसे बिजली, पानी, स्कूल और अस्पतालों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जिम्मेदार अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप की पहचान ही आम लोगों के हक़ के लिए लड़ाई करने से है। इसी संघर्ष ने पार्टी को देश की सबसे तेजी से बढ़ती राजनीतिक ताकत बनाया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इरम रिज़वी, प्रदेश प्रवक्ता इस्मा जहीर, जिला महासचिव ज्ञान सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.