आजमगढ़, मार्च 17 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने एक अभ्यर्थी से दस लाख रुपये में सौदा किया था और उससे 50 हजार रुपये लेकर फर्जी प्रश्नपत्र थमा दिया था। यह कार्रवाई मेंहनगर थाना क्षेत्र के मौलिया गांव निवासी अभिषेक यादव की तहरीर पर की गई। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभिषेक की कुछ दिन पहले जहानागंज थाना क्षेत्र के कुतूपुर निवासी संजय कुमार भारद्वाज पुत्र देवनाथ राम से मुलाकात हुई थी। संजय ने स्वयं को कोचिंग संचालक बताते हुए आर्मी, पुलिस समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन कराने का झांसा दिया। उसने हाल ही में आयोजित यूपी एसआई परीक्षा पास करा...