बुलंदशहर, जनवरी 29 -- खुर्जा के अस्पताल रोड स्थित महर्षि भृगु सदन से सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी का विरोध जाहिर किया। जहां पर उन्होंने राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी को सौंपा। गुरुवार को अस्पताल रोड स्थित महर्षि भृगु सदन में सवर्ण समाज के लोग एकत्रित हुए। जहां उन्होंने बताया कि पूर्व में एससी-एसटी कानून है। उसके बाद भी यूजीसी कानून को लागू करना सवर्ण समाज के हित में नहीं है। इस कानून से सवर्ण समाज के छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। खुर्जा नगर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, भाकियू महाशक्ति के वरिष्ठ प्रदेश महासचिव ठाकुर पिंटू राघव, सतपाल तोमर, योगेश शर्मा, दीपक गुप्ता, रघु, योगेश राघव, संदीप भाटी, अशोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.