'युवा इस्तीफा मांगें तो मिलती हैं लाठियां-FIR', भड़के हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस; खूब सुनाया
नई दिल्ली, अगस्त 1 -- दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एपी शाह ने मौजूदा समय में अभिव्यक्ति की आजादी, विरोध के अधिकार और 'बुलडोजर एक्शन' को लेकर गंभीर चिंताएं जाहिर की हैं। उन्होंने कहा है कि आज के दौर में कार्यकर्ताओं और असहमति जताने वालों को चुप कराने के लिए हर तरह के कानूनों और हथकंडों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर युवा जवाबदेही मांगते हुए किसी राजनेता के इस्तीफे की मांग करते हैं, तो उन्हें लाठियों और एफआईआर का सामना करना पड़ता है। जस्टिस एपी शाह गोवा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा दिवंगत जस्टिस एचआर खन्ना की याद में आयोजित दूसरे वार्षिक व्याख्यान में बोल रहे थे।'आलोचना करने वाले मीडिया और कॉमेडियन पर शिकंजा' इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व चीफ जस्टिस ने कहा कि आलोचनाओं से निपटने का सबसे अच्छा तरीका उसे दबाना नहीं, बल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.