'युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा आज़ाद का जीवन'
प्रयागराज, जुलाई 25 -- प्रयागराज, संवाददाता। सरोज विद्याशंकर इंटर कॉलेज झूंसी में चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती शनिवार को मनाई गई। कक्षा नौ (हिंदी माध्यम) के छात्र-छात्राओं ने कक्षाध्यापिका ममता मिश्रा के नेतृत्व में प्रेरक विचार, कविता एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों से भावविभोर कर दिया। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।प्रबंधक डॉ. दुर्गा प्रसाद मणि त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं को आजाद के जीवन से प्रेरणा लेकर निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। संचालन नैना तिवारी एवं मीनाक्षी यादव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.