मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- हिंदी साहित्य संगम के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हुआ। काव्य गोष्ठी में विभिन्न कवियों ने रचनाओं के माध्यम से समाज, राष्ट्र, मानवता एवं समकालीन परिस्थितियों पर प्रभावशाली अभिव्यक्ति दी। मुख्य अतिथि डॉ. महेश दिवाकर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज रस्तोगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव जितेंद्र कुमार जौली व सरस्वती वंदना रवि चतुर्वेदी ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार ओंकार सिंह ओंकार' ने की। जितेंद्र कुमार जौली ने हास्य-व्यंग्य के माध्यम से वर्तमान युवा पीढ़ी की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'क्या हो गया है नौजवानों को, सबके दिमाग सड़ रहे हैं, फिल्मों का ही असर है शायद, ये कुत्ते भी बिगड़ रहे हैं।' विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज रस्तोगी ने युद्ध की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.