रांची, जून 1 -- रांची। बेथेसदा स्कूल परिसर में आरवाईएफ की अवकाशकालीन बाइबल पाठशाला के नौवें दिन सोमवार को विशेष सत्र का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि, यूथ विंग एनडब्ल्यू जीईएल चर्च के निशांत मिंज ने कहा कि जिन्होंने यीशु को उद्धारकर्ता के रूप में ग्रहण कर लिया, वे नई सृष्टि हैं। यीशु मसीह ज्योति हैं, और हम उनके संतान हैं। इससे पहले ममता बागी ने प्रार्थना की अगुवाई की। बताया गया कि मंगलवार को अभिभावक बैठक होगी। मौके पर रोहित, रैमसम, नवल और नम्रता थे। यह भी पढ़ें- माता-पिता का आदर और उनकी आज्ञा का पालन करें: पीटर लुगून

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...