'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा जोगीकोट
उन्नाव, अगस्त 10 -- बांगरमऊ, संवाददाता।हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में क्षेत्र के जोगीकोट गांव में चेहल्लुम अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। पूरा गांव 'या हुसैन' की सदाओं से गूंजता रहा। कर्बला के शहीदों की याद में आयोजित मजलिस, नौहाख्वानी और मातम के दौरान अकीदतमंदों की आंखें नम नजर आईं। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचीं मातमी अंजुमनों ने कार्यक्रम में शिरकत कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। चेहल्लुम के मौके पर कानपुर, तकिया, घुघेरा सादात, आसत, हयातनगर भौंरा और जोगीकोट समेत विभिन्न स्थानों से मातमी अंजुमन पहुंचीं। अंजुमनों ने गमगीन माहौल में नौहाख्वानी की। कर्बला के शहीदों के दर्द और उनकी कुर्बानी को बयां करते हुए जब नौहे पढ़े गए तो वहां मौजूद अकीदतमंदों की आंखें छलक उठीं। यह भी पढ़ें- इमाम हुसैन की शहादत में निकला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.