सिद्धार्थ, फरवरी 25 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। यादव जी की लव स्टोरी मूवी को लेकर यादव समाज आक्रोशित है। बुधवार को शहर में फिल्म निर्माता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के लोगों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि मूबी समाज में दरार पैदा करने वाली है इसे बैन किया जाए और फिल्म निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के बाद कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। यादव समाज के लोग सड़क पर उतर आए। उन लोगों ने सांड़ी तिराहा से लेकर कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। वह हाथ में फिल्म बैन करने की तख्तियां लिए हुए थे। फिल्म निर्माता के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना था कि यह फिल्म समाज को बांटने वाली है। इससे समाज में एक-दूसरे के प्रति दूरी पैदा होगी और बंटने का डर बना रहेगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.