गोरखपुर, फरवरी 22 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' के माध्यम से यदुवंशी समाज की गौरवशाली छवि को धूमिल करने के प्रयासों के विरुद्ध ओ.बी.सी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने कड़ा रुख अपनाते हुए देश की राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन प्रेषित किया है। उन्होंने आधिकारिक ईमेल के माध्यम से औपचारिक शिकायत दर्ज किसी भी गौरवशाली समाज के नाम का फिल्मी मनोरंजन के लिए दुरुपयोग न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यादव शब्द केवल एक उपनाम नहीं है, बल्कि यह भगवान श्री कृष्ण और महाराज यदु की महान सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है। व्यावसायिक लाभ के लिए इस पावन नाम के साथ अश्लीलता, फूहड़पन और द्विअर्थी संवादों को जोड़ना करोड़ों लोगों की आस्था और गरिमा पर सीधा प्रहार है। ज्ञापन के माध्यम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.