मऊ, फरवरी 26 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के युवजन सभा प्रदेश सचिव अजय यादव आंसू के नेतृत्व में बुधवार को दोहरीघाट कस्बे में फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में प्रदर्शन किया गया। सपा कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। साथ ही निर्माता-निर्देशक के खिलाफ देशद्रोह की रिपोर्ट दर्ज करने की भी मांग किया। मांग पूरी न होने पर देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। युवजन सभा प्रदेश सचिव अजय यादव आंसू ने कहा कि यादव जी की लव स्टोरी से यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। ये फिल्म धार्मिक और राष्ट्र की एकता में कटुता फैलाने वाली कहानियों पर आधारित हैं। कहा ऐसी फिल्म सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने के अलावा जातीय भेदभाव को बढ़ावा देने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.