मऊ, फरवरी 27 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बरुहा के समीप शुक्रवार की सुबह मुख्य मार्ग के पास मैदान में यादव संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व में समाज के लोगों ने फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' के डायरेक्टर का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुतले पर जूते-चप्पल से प्रहार करते हुए जमकर नारेबाजी की और फिल्म को रिलीज नहीं करने की मांग दोहराई। जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ने आरोप लगाया कि फिल्म एक विशेष जाति को निशाना बनाकर बनाई गई है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उनका कहना है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका खारिज कर दी गई, जबकि अन्य प्रकरणों में अलग रुख अपनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब किसी खास वर्ग की बात होती है तो तुरंत रोक लगा दी जाती है, लेकिन ओबीसी और एससी-एसटी समाज की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.