'यात्रा मार्गों पर सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए'
रुद्रपुर, जून 18 -- नानकमत्ता, संवाददाता। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब ने हेमकुण्ड साहिब से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुई घटना की निंदा की है। कमेटी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इस संबंध में डीएम और एसएसपी चमोली को तीन सूत्रीय मांगपत्र भेजा गया। बुधवार को आयोजित विशेष बैठक में सरकार से मांग की गई कि घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में सिख यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच सद्भाव बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। यात्रा मार्गों पर सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- सिख धर्म के खिलाफ नफरती पोस्ट पर रोक की मांग वक्ताओं ने कहा कि सिख कौम हमेशा सर्वहित और भाईचारे की भावना में विश्वास करती है। देवभूमि में इस प्रकार की घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.