अल्मोड़ा, फरवरी 17 -- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रस्तावित पार्किंग के निर्माण कार्यों को पूरा करने को कहा। साथ ही सड़क सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और लंबित सड़क परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। विकासभवन सभागार में हुई बैठक में उन्होंने जिला, राज्य और केंद्र पोषित योजनाओं की जानकारी ली। निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। विकासकार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, स्थलीय निरीक्षण और विभागों के मध्य बेहत...