'यह AI नहीं, यमुना है': दिल्ली में 'जहरीले झाग' के बीच छठ पूजा पर AAP और BJP सियासी तकरार
नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- छठ महापर्व के अंतिम दिन आज दिल्ली में विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में छठ व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देकर 4 दिवसीय कठिन व्रत का समापन किया। हालांकि, आम आदमी पार्टी (आप) ने इस दौरान यमुना में 'जहरीले झाग' दिखने का दावा करते हुए दिल्ली और केंद्र की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला। वहीं, भाजपा उसकी सरकार में यमुना पहले से साफ हुई है वाले दावे पर कायम रही। 'आप' ने सोमवार को दावा किया कि दिल्ली और केंद्र की भाजपा सरकारें यमुना को साफ करने में नाकाम रही हैं। 'आप' ने भाजपा सरकारों पर यमुना नदी की स्थिति को लेकर झूठे दावे करने का आरोप लगाया। यह बयान ऐसे समय में आया है जब जहरीले झागों के बीच छठ पूजा मनाने के लिए हजारों पूर्वांचली श्रद्धालु घाटों पर इकट्ठा हुए। यह भी पढ़ें- नाक से मांग तक सिंदूर,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.