नई दिल्ली, अगस्त 2 -- किसी देश में जाने पर आप वहां की आदतों को अपनाने लगते हैं। हमारा देश भारत, तो ऐसी जगह है, जहां पर लोग अपने अनुभव को बढ़ाने के लिए ही आते हैं। कई बार वह यहीं के समाज में रच बस भी जाते हैं। आधुनिकता के दौर में अब विदेशी लोग अब भारत को लेकर अपने अनुभवों को प्रति ज्यादा जागरुक हो गए हैं। ऐसे ही भारत में कुछ वक्त बिताने वाली पोलिश महिला ने अपने अनुभवों को साझा किया है। उसने उन 15 आदतों के बारे में बताया है, जो वह केवल भारत में कर सकती है। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर डोमिनिका पटालास कालरा के नाम से शेयर की गई इस पोस्ट में उन 15 आदतों की लिस्ट भी जारी की गई है। उसने बताया कि पहले जब वह भारत आई थी, तो यहां की सांस्कृतिक बातों को देखकर उसका मन अजीब हो गया था। लेकिन जैसे-जैसे उसने यहां पर वक्त गुजारा। उसे भारत की बातों से प...