नई दिल्ली, फरवरी 3 -- लोकसभा में पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित मेमोयर को लेकर तीखी बहस मंगलवार को भी जारी रही। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान इस मेमोयर के आधार पर 2020 के भारत-चीन सीमा विवाद और गलवान संघर्ष पर सवाल उठाने की कोशिश की। सदन में हंगामा बढ़ने पर स्पीकर ने राहुल को रोका, लेकिन विपक्षी सांसदों के बीच से किसी ने स्पीकर को 'यार' कहकर संबोधित किया। इस पर लोकसभा अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद टेनेटी ने नाराजगी जताते हुए कहा, "क्या है यह यार... यह संसद है, लोकसभा है... चेयर को यार नहीं कह सकते।" यह टिप्पणी सदन में और तनाव बढ़ाने वाली साबित हुई, जिसके बाद कागज फेंके गए और कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दी गई। यह भी पढ़ें- US ट्रेड डील में कृषि, डेयरी को रखा आगे; पीयूष गोयल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.