नई दिल्ली, मार्च 16 -- 98वें एकेडमी अवार्ड्स रविवार को लॉस एंजेलिस में आयोजित किए गए। इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों ने शिरकत की। 98वें एकेडमी अवार्ड्स में हॉलीवुड की 2025 की फिल्मों के बेहतरीन और सबसे प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही इसमें 'इन मेमोरियम' सेगमेंट रखा गया, जिसमें उन अभिनेताओं, फिल्म निर्माताओं और तकनीशियनों को श्रद्धांजलि दी गई, जिनका पिछले साल निधन हो गया था। एक और जहां रॉबर्ट रेडफोर्ड और रॉब रेनर जैसी फिल्मी हस्तियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, लेकिन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को जिक्र तक नहीं किया गया। ऐसे में अब अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र को 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के टीवी पर दिखाए गए 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में शामिल न किए जाने पर रिएक्ट क...