नई दिल्ली, जून 7 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद यह दावा किया कि इस प्रदर्शन से सरकार को एक कड़ा और बड़ा संदेश गया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि यह प्रोटेस्ट यहीं खत्म नहीं होता।अभिजीत ने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार अगले 7 दिन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नहीं हटाती या वो खुद इस्तीफा नहीं देते तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अभिजीत ने बयान में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों का धन्यवाद करते हुए इसे एक ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण आंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि कई लोग पहली बार विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जो शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी निराशा जाहिर करना चाहते थे। यह भी पढ़ें- CJP से दूर रहें मुस्लिम युवा; मस्जिदों से की जा रही अपील, शाहीन बाग स...