नई दिल्ली, जुलाई 24 -- पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बाद विपक्ष के कई नेता उनपर सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने वांगचुक को 'अन्ना-2' कहा कि अभिजीत दीपके भड़क गए। दीपके ने कहा कि यह आंदोलन युवाओं और राष्ट्र का है। यह विपक्ष का विरोध प्रदर्शन नहीं है। यह आंदोलन कमजोर नहीं पड़ने वाला है। बता दें कि इमरान मसूद ने कहा था, ये अन्ना पार्ट टू हैं। 12 साल अन्ना खामोश रहे और अब वांगचुक खामोश रहेंगे।इमरान मसूद ने क्या कहा था? मसूद ने कहा, हमें तो पहले दिन से पता था। कल आप सरकार के साथ डील कर रहे थे। वहां कोई छात्र भी था क्या? सारे लद्दाख के लोग थे? आपकी अपनी डील हो रही है। आपने अपने आप डील की है। इसके अलावा सरकार के साथ और क्या है। बता दें कि छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज के बाद विपक्ष सरकार पर आक्रामक मो...