'यह बीजेपी का आतंकवाद है', PM आवास के बाहर धरना दे रहे कांग्रेस नेता हिरासत में
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- राजधानी दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए जाने पर पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, 'यह बीजेपी का आतंकवाद है। वे छात्रों की बात नहीं सुनते।' इस दौरान वह नारेबाजी भी कर रहे थे। अर्धसैनिक बल भी लोक कल्याण मार्ग पहुंचा है, जहां कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोक कल्याण मार्ग पहुंचे और यहां कांग्रेस के चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बात की। यह भी पढ़ें- कॉकरोच प्रोटेस्ट: संसद मार्च में गिरफ्तार युवाओं को वकील मुहैया कराएगी कांग्रेस दिल्ली पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.