'यह बहुत चौंकाने वाली स्थिति है', दिल्ली सरकार के अस्पतालों की हालत पर HC का क्या निर्देश
नई दिल्ली, अगस्त 8 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि यह हैरानी की बात है कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में लगभग 50-60 करोड़ रुपए की कीमत के विदेशी मेडिकल उपकरण मैनपावर की कमी और जरूरी एक्सेसरीज न होने के कारण बिना इस्तेमाल के पड़े हुए हैं। ये बातें तब सामने आईं जब कोर्ट दिल्ली सरकार के अस्पतालों में वेंटिलेटर सुविधा वाले आईसीयू बेड की उपलब्धता और इमरजेंसी हेल्पलाइन के कामकाज पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई कर रहा था। बेंच उन रिपोर्टों की जांच कर रही थी जो अस्पतालों ने 3 जुलाई के आदेश के बाद दाखिल की थीं। इस आदेश में अस्पतालों को बिना इस्तेमाल हो रही मशीनों का ऑडिट करने और उनके बेकार पड़े रहने के कारणों का पता लगाने के लिए कहा गया था। जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और जस्टिस मनमीत पीएस अरोड़ा की बेंच ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सचिव और से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.