रांची, अप्रैल 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी (जेएसफडीए), उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार और झारखंड राज्य उच्च शिक्षा परिषद के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय- यूथ एम्पावरमेंट एंड स्किल्स (यस) कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योग विभाग और द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं के समग्र क्षमता निर्माण और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) और रांची विश्वविद्यालय के विद्यार्थी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन रिया तयाल, संकाय सदस्य और राज्य कार्यक्रम निदेशक (यूथ प्रोग्राम्स), द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन ने किय...