'यशस्वी जायसवाल यह सवाल जरूर पूछेगा', वनडे टीम से पत्ता काटने पर आकाश चोपड़ा की खरी-खरी
नई दिल्ली, जून 22 -- युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को एक बार फिर भारत के वनडे स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। उन्हें इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया। 24 वर्षीय यशस्वी ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में नाबाद 110 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 86 गेंदों का सामना करने के बाद 14 चौके और तीन छक्के लगाए थे। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के चोटिल होने के कारण यशस्वी को अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुना गया था। हालांकि, कोहली की अब फिटनेस मंजूरी मिलने की शर्त पर 15 सदस्यीय वनडे टीम में वापसी हो गई है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने यशस्वी का पत्ता कटने पर दुख जताया और खरी-खरी बात कही।'यशस्वी यह सवाल अपने जरूर पूछेगा' आकाश ने सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.