फतेहपुर, अप्रैल 16 -- हसवा। नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर बड़ी संख्या में भारी वाहनों के खड़े होने से जहां यातायात बाधित होता है, वहीं यह हादसों का भी सबब बन रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदारों द्वारा इस ओर ध्यान न दिए जाने के कारण लोगो को आवागमन में खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। नेशनल हाईवे के सुधवा मोड़ के पास स्थित एक फैक्ट्री के बाहर सर्विस लेन में सहित हाईवे में भी सुबह से लेकर शाम तक बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती है। जबकि सर्विस लेने से आसपास के गांव के ग्रामीणों का बड़ी संख्या में आवागमन होता है लेकिन वाहनों के खड़े होने के कारण उन्हे परेशानियां उठानी पड़ती हैं। यह भी पढ़ें- धोखहारा मोड़ के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत- पेज तीन के लिए वहीं हादसे भी होते रहते हैं, चंद दिन पूर्व भी सर्विस लेन पर खड़े होने वाले वाहनों के कारण दो लोग...