मेरठ, मार्च 18 -- अपराध नियंत्रण में आधुनिक तकनीक के उपयोग के तहत थाना सरूरपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एआई आधारित 'यक्ष ऐप' की सहायता से दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को थाना सरूरपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हर्रा क्षेत्र में दो व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों पहचान को लेकर टालमटोल की। जिस पर 'यक्ष ऐप' के माध्यम से एआई फेस रिकॉग्निशन तकनीक का उपयोग कर उनका सत्यापन किया गया। जांच में उनकी वास्तविक पहचान इमरान पुत्र यूसुफ उर्फ यूरूफ व राकिब पुत्र उमर मोहम्मद उर्फ उमरू निवासी कस्बा हर्रा के रूप में हुई है।दोनों ने ट्यूबवेल और कृषि उपकरण चोरी करने की बात स्वीकार की...